पीएम अच्छा बोलते हैं, पर सुनते नहीं -राहुल गांधी

0

गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मापुसा में एक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने मापुसा से प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कहना है उन्होंने भ्रष्टाचार का सफाया किया है, लेकिन पूरे गोवा के लोग जानते हैं कि, प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री इस तथ्य को खुद भी जानते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी बोलते हैं, अच्छा बोलते है पर सुनते नहीं हैं। मोदी जी ‘मन की बात’ करते हैं, कभी किसी को कहा है कि अपने मन की बताओ? अपने दिल की बताओ? कांग्रेस पार्टी किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है। हम ठीक से काम करेंगे और गोवा से भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे।

 

 

 

 

Previous articleएयरपोर्ट पर भूलकर भी ना पहनें ऐसे कपड़े, होना पड़ सकता है शर्मिंदा
Next articleघर में धनलाभ लाते हैं स्वास्तिक के ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here