भाजपा कहीं आतंकवादी बताकर मेरा एनकाउंटर न करा दे : हार्दिक पटेल

0
गुजरात पाटीदार आरक्षण आन्दोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने आशंका व्यक्त की है कि राजस्थान की भाजपा सरकार उनका फर्जी एनकांउटर कर उन्हें मार सकती है। हार्दिक पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि राजस्थान की भाजपा सरकार एनकांउटर करवा कर उन्हें मार सकती है। हार्दिक पटेल ने साफ किया कि जिस तरह की सख्ती उनके घर के बाहर पुलिस दिखा रही है वैसी तो अंगे्रजों के जमाने में भी नहीं हुआ करती थी और उन्हें अंदेशा हैं कि भाजपा कहीं उन्हें आतंकवादी बताकर फर्जी एनकाउंटर ना करवा दे।
अदालत का आदेश है कि वह गुजरात में नहीं रह सकते बाकि पूरे देश में कहीं भी जा सकते हैं। कानून व्यवस्था नहीं बिगडे, इसके लिए हम अहिंसा से काम कर रहे हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि पता नहीं राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिना किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। वह अपना आन्दोलन अदालत के आदेशों की पालन के साथ जारी रखेंगे। राजस्थान में भी टीएसपी आन्दोलन, गुर्जर आन्दोलन और राजपूत समाज द्वारा आरक्षण की मांग की जा रही है और जरूरत होने पर वे इनके समर्थन में खडे नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि वह अदालत के आदेश की पालन करते हुए आंदोलन को आगे बढा रहे हैं। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कानून व्यवस्था बिगडे। उदयपुर की पुलिस ने प्रतापनगर इलाके में नजरबंद कर रखा हुआ है। प्रतापनगर पुलिस हार्दिक पटेल को अपने घर से बाहर भी नहीं निकलने दे रही हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल के घर के बाहर 6 महिने के लिये पुलिस की अस्थाई चौकी बनाई गई हैं और आने वाले हर व्यक्ति की फोटोग्राफी कर उनके नाम और नंबर नोट किये जा रहे है।
Previous articleGST पर फिर झटका, इस हफ्ते पेश नहीं होगा बिल
Next articleहिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here