पीएम मोदी ने कहा – केरल में गवर्नेंस के दो मॉडल हैं, कांग्रेस मॉडल और कम्युनिस्ट मॉडल

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केरल में गवर्नेंस के दो मॉडल हैं, कांग्रेस मॉडल और कम्युनिस्ट मॉडल. मोदी ने कहा कि दोनों ही मॉडल पर्याप्त भ्रष्टाचार और बेअसर गर्वनेंस वाले मॉडल हैं.

मोदी ने आगे कहा कि आज जब 130 करोड़ लोगों का देश बोलता है तो उस आवाज को सुना जाता है. चाहे मुद्दा आतंकवाद का हो, जलवायु संबंधी न्याय का हो, आर्थिक अपराधियों को पकड़वाने का हो या आर्थिक प्रगतिक का हो, हर मुद्दे पर भारत वैश्विक स्तर पर नैरेटिव तय करना है. पीएम ने कहा कि पहले मूलमंत्र वीआईपी था, अब मूलमंत्र ईपीआई है. ईपीआई यानी- एव्री पर्सन इज इंपॉर्टेंट.

तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति के आत्मदाह करने पर बीजेपी ने केरल में शुक्रवार को प्रदर्शन किया और राज्यभर में बंद का आह्वान किया. पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कहा कि हमारे लिए कुछ बुरी खबर भी है, जिसने हमें बंद बुलाने के लिए बाध्य किया.

उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि इससे वे सीखें और ऐसे कदम उठाने से बचें. हमारा जो भी विषय हो, उसे हमें आराम से और रखें और लोगों को उससे सहमत करने की कोशिश करें.

गौरतलब है कि बीजेपी ने दावा किया था कि आत्मदाह करने वाला व्यक्ति भगवान अय्यप्पा का भक्त था. वहीं, केरल पुलिस ने दावा किया कि व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार था.

Previous articleनये गवर्नर शक्तिकांत दास का RBI निदेशक मंडल को भरोसा- सभी अहम मुद्दों पर होगी सरकार से बात
Next articleमुझे भी पिता की तरह किसी पद की लालसा नहीं-ज्योतिरादित्य सिंधिया