पीएम मोदी ही कश्मीर को इस दलदल से निकाल सकते हैं: महबूबा मुफ्ती

0

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को दलदल से सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बाहर निकाल सकते है। मोदी को जनादेश मिला है। वह एक मजबूत प्रधानमंत्री है जो कश्मीर समस्या का समाधान करने में सक्षम है।

विक्रम चौक से महिला कालेज गांधी नगर जम्मू में फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने के बाद महिला कालेज गांधी नगर में समारोह को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा, ‘कश्मीर पर मोदी जो फैसला करेंगे, पूरा मुल्क उनके साथ होगा। यह मोदी की ताकत थी जो मात्र एक घंटे में लाहौर चले गए। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पाकिस्तान में अपने गांव जाना चाहते थे, यह नहीं है कि वह सिर्फ अपने गांव ही जाना चाहते थे, वह पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंधों की दिशा में कोशिश कर रहे थे लेकिन पाकिस्तान जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। यह ताकत की निशानी होती है। कश्मीर मसला आज का नहीं है यह सत्तर साल पुराना मसला है।’

महबूबा ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलकर जम्मू कश्मीर को मुसीबत से बाहर निकालने की कोशिश की। स्वर्गीय मुफ्ती मात्र तीन वर्ष के कम समय में काफी हद तक कामयाब हुए। आडवाणी ने बात की। सीमा पर रास्ते खोलने की कोशिशें की गई। हालांकि रास्ते तो बाद में खुले लेकिन कम समय में ही आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई। बदकिस्मती से मुफ्ती व वाजपेयी के प्रयास ज्यों के त्यों ही रह गए।’

महबूबा ने कहा कि बाद में केंद्र में यूपीए की सरकार आई व राज्य में भी कांग्रेस-नेकां की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने भी प्रयास तो किए लेकिन लावा अंदर अंदर ही पकता रहा और वर्ष 2008 के बाद से स्थिति खराब होती गई। महबूबा ने कहा कि आज हमे उस स्थिति का मुकाबला करना पड़ रहा है और जिस तरह से जम्मू के लोगों ने अमन बनाए रखा और किसी उकसावे में नहीं आए, यह जम्मू के लोगों का बहुत बढ़ा सहयोग था।

महबूबा ने मवेशियों का नाम लिए बिना कहा कि चाहे तस्कर हो या कानून को हाथ में लेने वाले, सरकार सख्ती से निपटेगी। किसी को कानून आपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने समारोह में उपस्थित आईजी जम्मू को निर्देश दिए कि कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाए, हमारी कोशिश है कि कश्मीर में हालात को ठीक किया जाए। कुछ ताकते ऐसी है जो इधर उधर करके माहौल को ठीक नहीं होने दे रही। कश्मीर में हालात पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Previous articleसाड़ी पहनी या मेहंदी लगाई तो Neet Examएंट्री नहीं मिलेगी!
Next articleअब कॉल ड्रॉप से मिलेगी निजात!, TRAI लाएगा ऐप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here