पुरस्कार नहीं काम मायने रखता है : काजोल

0

मुंबई: बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर काजोल का कहना है कि उनके लिए पुरस्कार नहीं काम मायने रखता है। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढ़ाई दशक से अधिक का समय हो गया है।

इस दौरान काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। काजोल ने कहा कि पुरस्कार महज क्षण मात्र की संतुष्टि देते हैं और उन्हें इसकी चाहत नहीं है। काजोल ने कहा, मुझे पुरस्कार की चाहत नहीं है। मैंने कभी पुरस्कार के लिए प्रार्थना नहीं की। पुरस्कार लेने पर लोगों के समूह के सामने ऊंचाई पर खड़े होना है। यह महज कुछ पल की संतुष्टि देते हैं। पांच साल बाद यह आपकी सेल्फ पर एक मूर्ति की तरह रखा होता है। हां, लोग इसे याद रखते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Previous articleनाकामी का डर कभी नहीं जाएगा : आलिया भट्ट
Next articleTEST की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे कप्तान विराट कोहली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here