प्याज खाने के हैं ये चौंका देने वाले फायदे

0
ई दिल्ली: यदि आप भी खाना खाते वक्त प्याज खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ही रहेगा। गर्मियां आते ही प्याज खाने की सलाह भी लोग देने लगते हैं। गर्मियों में प्याज लू से बचाता है, वहीं इसके और भी कई फायदे है। आइए जानते हैं प्याज में और क्या-क्या गुण छिपे हैं।
प्याज आपके दिल का भी खयाल रखता है। प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून में कोलेस्टॉल को कम करता है। इसके अलावा दिल में होने वाली कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है। ये दिल में बनने वाले प्लेक को भी रोकता है। इसलिए अपने खाने में प्याज को रोजाना शामिल करें। प्याज का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। प्याज के एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर असमय आने वाली झुर्रियों से बचाते हैं।
शरीर में रोग प्रतिशोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है। जिसे प्याज भी करता है। प्याज में कुछ ऐसे सेल्स बनते हैं जो प्राकृतिक रूप से इफेक्शन पैदा करने वाले एजेंट को खत्म करते हैं।  प्याज का सेवन डायबिटीज में भी फायदे है। प्याज से मिलने वाला क्वरसटिन डॉयबटीज के अलावा तनाव और चिंता को भी दूर करता है। पुरुषों में स्पर्म की संख्या को भी बढ़ाता है प्याज। इसलिए अपने खाने में प्याज का तड़का जरूर लगाए।
Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने दसवीं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित स्थल नार्थ टी.टी.नगर का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here