मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित स्थल नार्थ टी.टी.नगर का किया निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ स्मार्ट सिटी के लिये प्रस्तावित स्थल नार्थ टी.टी.नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद निर्देश दिये कि यहाँ क्षेत्र आधारित स्मार्ट सिटी के लिये युद्ध स्तर पर तैयारियाँ शुरू करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सुबह नार्थ टी.टी.नगर में स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे भोपाल शहर को स्मार्ट बनाने वाली व्यवस्थाएँ की जायेंगी। भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और खुले क्षेत्र की विशिष्टता को बरकरार रखा जायेगा। नार्थ टी.टी.नगर में पहले से खाली पड़ी भूमि पर क्षेत्र आधारित स्मार्ट सिटी बनाई जायेगी। स्मार्ट सिटी के लिये पूर्व में प्रस्तावित शिवाजी नगर की हरियाली और जन-भावनाओं का आदर करते हुए उसके स्थान पर नार्थ टी.टी.नगर में स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला लिया गया है। नार्थ टी.टी.नगर में 280 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है।

निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, नगर निगम सभापति डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, नगर निगम आयुक्त सुश्री छवि भारद्वाज भी उपस्थित थीं।

Previous articleप्याज खाने के हैं ये चौंका देने वाले फायदे
Next articleएप्पल के CEO टिम कुक ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, कल हैदराबाद में कर सकते हैं बड़ी घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here