प्रत्येक सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण हटेंगे – कलेक्टर डॉ. खाडे

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने कहा है कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे गंभीरता से लेकर समिति के सुझाव अनुरूप सभी कार्यवाहियां शीघ्र की जायेंगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना और बाधारहित आवागमन के लिए अतिक्रमण तत्काल हटाये जायेंगे। डॉ. खाडे ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई से सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई जायेगी।

बैठक में नये ट्राफिक सिग्नल लगाये जाने, स्पीड वायलेशन, रोटरी निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, सड़क मरम्मत सहित चौराहों-तिराहों पर लेफ्ट टर्न क्लियर करने के संबंध में चर्चा की गई। शहर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवागमन सुगम तथा दुर्घटना रहित बनाये जाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि शहर में मुख्य 53 मार्ग हैं जिनकी गति सीमा निर्धारित है, इन पर स्पीड वायलेशन रोकने के समुचित प्रयास किये जायेंगे। भोपाल शहर में आवाश्यकता के अनुरूप तिराहे चौराहे पर और भी ट्रेफिक सिग्नल लगाये जायेंगे जो उच्च गुणवत्ता के होंगे ताकि अधिक समय तक कार्य करें।

समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यू मार्केट में अब नो पार्किंग स्थल पर कोई वाहन खड़े नहीं कर सकेगा। डॉ. खाडे ने कहा कि यहां नो-पार्किंग का मतलब नो पार्किंग ही होगा। नो पार्किंग स्थल पर खड़े दो पहिया वाहन का लोकिंग चार्जेस 100 रूपये तथा टोइंग चार्जेस 200 रूपये होगा तथा नियमानुसार चालान की राशि अलग से भरना होगी। इसी प्रकार चार पहिया वाहन लोकिंग चार्जेस 500 रूपये तथा टोइंग चार्जेस 1000 रूपये के अतिरिक्त नियमानुसार चालान की राशि अलग से भरना होगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश लवानियां, डीआईजी श्री धर्मेन्द्र चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संतोष वर्मा सहित नगर निगम,लोक निर्माण विभाग, परिवहन आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भोपाल नगर पालिका सीमा के अंतर्गत नगर पालिका निगम अनुबंधित कंपनी के माध्यम से संचालित दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के समस्त पार्किंग स्थलों को अधिसूचित कर स्मार्ट पार्किंग स्थल के रूप में निर्मित करवायेगा। भोपाल के इन पार्किंग स्थलों में सदर मंजिल, ओल्ड तहसील, नवबहार सब्जी मंडी, मोती मस्जिद मल्टी लेवल पार्किंग, पुराना बिजली घर, मछली मार्केट, हिल्टन होटल (किंग), सैर-सपाटा, रंग महल टाइटन शोरूम से पंजाब नेशनल बैंक, जीटीबी काम्पलेक्स की बाउंड्री वाल से, छप्पनभोग मालवीय नगर, टीटी नगर पुलिस स्टेशन से प्रसाद क्लिनिक, भोपाल कारपोरेशन बैंक से टाइटन शोरूम, हबीबगंज नाका, दस नंबर मार्केट, बिटटन मार्केट सब्जी मंडी, ज्योति टाकीज से टाप एन टाउन से यस बैंक, गुरूदेव गुप्त चौराहे से विद्यया भारती भवन से आटो स्टैंड, सुरेन्द्र विलास होटल से हंसा शोरूम,सुरेन्द्र विलास होटल के सामने, ओरियन्टल बैंक से मिलन रेस्टोरेंट, बैंक ऑफ इंडिया से होटल निसर्ग के पीछे, ज्योति टाकीज के पीछे, ज्योति टाकीज के सामने शिव मंदिर से एक्सेस बैंक, एक्सेस बैंक से आईसीआईसीआई बैंक, सिटी बैंक के बगल में, चौधरी क्लासेस, आईसीआईसीआई बैंक के बगल में, डीबी मॉल के सामने, सांघी बजाज शोरूम के सामने, मनोहर स्वीट एमपीनगर के सामने, फारच्युन बिल्डर्स जोन-1, विशाल मेगा मार्ट, आईसीआईसीआई बैंक के सामने से के.के.प्लाजा, प्लाट नंबर 25 से आदी शीट शॉप, आमरे काम्पलेक्स ब्लाक 10 से प्लाट 26, सुरभि होटल से मेन रोड, सिटी हास्पिटल से ईटीवी, रणथम्भौर काम्पलेक्स से मीणा काम्पलेक्स, प्रगति पेट्रोल पंप के सामने से हाकर्स कार्नर से ओपन एरिया पार्किग, सरगम टाकीज से प्लाट नंबर 131/5, नायर भवन से एशियन पेंट शोरूम, सरगम टाकीज और नायक भवन, प्लाट नंबर 131 से 172, सरगम टाकीज से एम.पी.नगर जोन-2, विक्रमादित्य कालेज, टाईम्स कोचिंग, सुरेन्द्र विलास होटल के सामने, टपरवाल जोन-2, के.के.प्लाजा पाटीदार स्टूडियो के सामने, मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने, बिटटन मार्केट एक, जय स्तंभ, बोट क्लब, आईएसबीटी, वीआईपी रोड सेल्फी पाइंट, बैरागढ़ मल्टीलेवल पार्किंग, न्यू मार्केट पिंक पार्किग, न्यू मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग, एमपीगनर मल्टी लेवल पार्किंग के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर, पुराना पोस्ट आफीस, चूना भट्टी तिराहा, मयूर पार्क, सेंटर पाइंट न्यू मार्के स्टेडियम, हाकर्स कार्नर 6 नं. स्टाप, आरा मॉल के पास त्रिलंगा, मनीषा मार्केट, मृगनयनी शोरूम, पंचानन बिल्डिंग से लेकर नेमा साड़ी की दुकान तक, आईएसबीटी हबीबगंज व्यावसायिक भूखंड क्रमांक 30 में मेड इंजी. कोचिंग के पास बीडीए द्वारा निर्मित पार्किंग तथा मेड इंजी. एज्यूकेशन प्रा.लि. के सामने को भी पार्किंग स्थल के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Previous articleअफगानिस्तान में आईएस के आत्मघाती बम हमले में तालिबान कमांडर सहित 20 लोगों की मौत
Next articleअंगदान एवं देहदान महान पुण्य का काम – कलेक्टर श्री वर्मा