फिर तमिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल शुरू, मंत्रियों ने देर रात

0

अन्नाद्रमुक के विरोधी धड़ों के विलय को लेकर बातचीत के बीच तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ मंत्री सोमवार देर रात यहां विचार-विमर्श कर रहे हैं। बिजली मंत्री के. थंगामणि के नेतृत्व में रात को मंत्रियों की बैठक शुरू हुई जो पहले से तय नहीं थी। यह बैठक थंगामणि के आधिकारिक आवास पर हो रही है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री यी विजय भास्कर भी शामिल हैं जो आयकर विभाग की की जांच के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। विजय भास्कर का इस बैठक में शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी अटकल थी कि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

Previous articleवोहरा पर भारी पर पड़े भुवी, सनराइजर्स की रोमांचक जीत
Next articleइन उपायों से भी आप हनुमान जी को प्रसन्‍न कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here