फिल्म इंडस्ट्री में कभी परिवारवाद का सामना नहीं किया: अनुष्का शर्मा

0

कंगना रनौत और करन जौहर के आपसी टकराव के बीच में ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा कि बॉलिवुड में बाहरी होने के बावजूद अपने एक दशक लंबे करियर में उन्हें कभी भी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं करना पड़ा है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मकार करण जौहर के टॉक शो में उन्हें भाई-भतीजावाद का अगुवा बताया था, जिसके बाद निर्देशक और अभिनेत्री के बीच वाक युद्ध छिड़ गया था।

अनुष्का ने 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें उद्योग में बिना किसी गॉडफदर के मौका मिला था। अनुष्का ने कहा, ‘जिस प्रोडक्शन हाउस ने मुझे लांच किया, मैं उनके बारे में उस तरह से बात नहीं कर सकती, क्योंकि उन्होंने मुझ जैसी बाहरी को मौका दिया।’

अनुष्का ने कहा कि यशराज फिल्म्स किसी बड़े स्टार के बच्चे को लेकर आसानी से फिल्म बना सकते थे, लेकिन उन्होंने कई बाहरी लोगों को मौका दिया। करन जौहर की आलोचना करने के बाद कंगना को बॉलिवुड में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आनंद राय, शेखर सुमन जैसे इंडस्ट्री के बड़े लोगों ने कंगना को चुप रहने की नसीहतें दे डाली थीं।

Previous article23 मार्च को लॉन्च होगा Oppo का पहला डुअल सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन
Next articleजल्द ही PF से 90% राशि निकालकर खरीद सकेंगे अपना घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here