फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार

0

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में बिजी हैं। खबरें आई हैं कि अक्षय शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में एक एक्शन सीन शूट करते वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ।

जिस वजह से उनकी पसलियों में चोट लगी है। डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने के सलाह ही हैं, लेकिन अक्षय ने डॉक्टर की सलाह न मानते हुए शूटिंग जारी रखी। इससे पहले भी अक्षय के साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं।

बता दें कि यह फिल्म 1987 की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में हविलदर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मार्च 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, मोहित रैना, अश्व्थ भट्ट, पवन मल्होत्रा और राणा रणबीर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अक्षय ‘2.0’, ‘गोल्ड’, ‘मुग़ल’ और ‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे।

Previous articleयहां निकली है 5000 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Next articleअोप्पो F7 का नया वेरियंट बिक्री के लिए हुअा उपलब्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here