बच्चो के लिए घर पर बनाए मैदा चॉकलेट रिंग

0

चॉकलेट खाना सभी को पसंद है चाहे वह बच्चा हो या बड़े बुजुर्ग | आपने  कई तरह की चॉकलेट खाई होगी लेकिन क्या आपने मैदे की चॉकलेट खाई है | अगर नहीं तो आज हम आपको मैदा चॉकलेट रिंग की रेसिपी बताएंगे जो घर पर आसानी से बन जाती है | और बच्चों को बहुत पसंद आयेगी | आइए जानते हैं इसकी विधि के बारे में…..

सामग्री

  • 1 कटोरी मैदा
  •  250 ग्राम घी
  •  2 चम्मच कोको पाऊडर
  •  1 चम्मच बेकिंग पाऊडर
  •  पिस्ता(कटा हुआ)
  •  बादाम आवश्कतानुसार
  •  3 चम्मच दही
  •  1 कटोरी चीनी
  •  पानी जरूरतानुसार

बनाने की विधि

  •  मैदे में घी, बेकिंग पाऊडर और दही डालकर मिला कर गूंथ लें।
  •  इसके बाद इसकी मोटी रोटी बनाकर इसे किसी छोटी-सी कटोरी से गोल आकार दें।
  •  एक और इससे छोटी कटोरी लेकर इसे बीच में से रिंग का आकार दें। इसी तरह सारे रिंग बना लें।
  • कडाही में तेल गर्म करके इसमें रिंग गुलाबी होने कर तलें।
  •  एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर तीन तार की चाश्नी बना लें।
  •  चाश्नी तैयार होने पर इसमें कोको पाऊडर भी डालें। इसमें अब तले हुए मैदा रिंग डाल कर अच्छी तरह लपेटें।
  • एक प्लेट में मैदा रिंग निकाल कर रखें और इसे ऊपर से मेवे के साथ सजाकर सर्व करें।
Previous articleअगर आप भी अकेलापन महसूस करते है तो अपनाए ये टिप्स
Next articleक्या आप जानते है खड़े होकर पानी पिने के नुकसान के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here