बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर देव तुल्य मानव थे-मंत्री डॉ. मिश्र

0

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया की राजघाट कॉलोनी से पल्स पोलिया अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नन्हे बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। डॉ. मिश्र ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये मोटर साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले की अगोरा ग्राम पंचायत के ग्राम आनंदपुर पहुँचकर अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बौद्ध संत भी उपस्थित थे। डॉ. मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर देव तुल्य मानव थे। मध्यप्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए नई दिल्ली, महू, तथा लंदन सहित पांच स्थानों पर बाबा साहब की स्मृति में तीर्थ स्थल बनाए गए हैं।

Previous articleवो भूखा है जनाब उसे,कहाँ मजहब समझ आता है
Next articleसभी अधिकारी अपने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें कलेक्टर- डॉ. खाड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here