बारिश के मौसम में इन चीजों को खाने से परहेज

0

इसमें कोई शक नहीं है कि चिलचिलाती गर्मी में बारिश की बूंदें काफी राहत देती हैं। इस मौसम कुछ गलत खाना खाने से पेट खराब हो जाता है, जिस वजह से आप काफी परेशानी होती है। इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें।

1. बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है। ऐसे में इस मौसम में आलू, अरबी, भिंडी, फूलगोभी और मटर जैसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।

2. लोग अक्सर अपने घर में पत्तागोभी और पालक की सब्जी बनाते हैं। पर क्या आपको पता है कि बरसात के मौसम में इन सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जिससे इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें।

3. बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

4. खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में लोग खीरे को सलाद के रूप में खाते है। लेकिन इस मौसम में किसी भी सब्जी को कच्चा खाना सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है।

5. इस मौसम में अक्सर लोगों को चटपटा और तीखा खाने का शौक बढ़ जाता है। और भूख मिटाने के चक्कर में सड़कों पर बिक रही फ्रूट चाट या फिर बाहर का खाना खाने पर जोर देते हैं। डॉक्टरों की मानें तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। उनके अनुसार बारिश के मौसम में कभी भी खुले में रखे फल या किसी अन्य खाने की चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

Previous articleग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें- मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleवरिष्ट नागरिकों को मोदी सरकार की तरफ से तोहफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here