बाहुबली के राइटर ने किया कंफर्म, नहीं आएगा पार्ट 3

0

‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद लोगों को इसके पार्ट 3 का इंतजार है. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी आईं थीं कि इसका पार्ट 3 आएगा, लेकिन अब फिल्म के राइटर और एसएस राजमौली के पिता केवी विजेंद्र ने यह साफ किया है कि फिल्म का पार्ट 3 मुमकिन नहीं है.

विजेंद्र ने बताया, ‘बाहुबली की कहानी अब खत्म हो चुकी है. लेकिन बाहुबली कॉमिक सीरीज और टीवी सीरीज के जरिए लोगों के दिल में बनी रहेगी.’

इस खबर से ‘बाहुबली’ के फैंस को निराशा जरूर होगी लेकिन राजामौली ने कहा है कि अच्छी कहानी मिलने पर वो दूसरी फिल्म के साथ जरूर आएंगे.

इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही ‘बाहुबली 2’ ने कमाई का एक नया इतिहास रच दिया है. बाहुबली भारत की पहली फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की है.

Previous articleइस महिला की बॉडी देख आप भी हो जाएंगे हेरान
Next articleअमला की दूसरी सेंचुरी भी बेकार, गुजरात लायंस 6 विकेट से जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here