‘बाहुबली 2’ के नए पोस्टर में वार करता दिख रहा है कटप्पा

0

साल 2015 की सुपरहिट फिल्म रही ‘बाहुबली’ के सीक्वल ‘बाहुबली 2’ का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी अपने आने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ का नया पोस्टर जारी किया है.

इस पोस्टर के दो हिस्से हैं, ऊपरी हिस्से में कट्प्पा अमरेंद्र बाहुबली को अपने हाथों से उठाए दिख रहा है, वहीं नीचे के हिस्से में कट्टप्पा बाहुबली को तलवार से मारता दिख रहा है.

पोस्टर शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा , ‘जिस बच्चे को उसने बड़ा किया, जिस आदमी को उसने मार दिया.’

जुलाई 2015 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी, फिल्म दक्षिण भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. उस फिल्म में शिवा की कहानी दिखाई गई है, जिसे फिल्म के अंत में पता चलता है कि वह महेंद्र बाहुबली है, अमरेंद्र बाहुबली का बेटा. उस फिल्म में यह भी बताया गया है कि अमरेंद्र बाहुबली कैसे माहिष्मति की जनता का प्रिय राजा बन गया था.

प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा डग्गुबती स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की। फेसबुक पर बातचीत के एक सेशन के दौरान राजामौली और निर्माता शोबु यार्लागद्दा ने बताया कि इसका ट्रेलर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थिएटरों में 16 मार्च को 9 से 10 बजे के बीच लॉन्च किया जाएगा।

इसी दिन इस ट्रेलर को शाम पांच बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। राजामौली ने कहा, ‘अपनी पहली फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के ट्रेलर रिलीज के लिए भी यही तरीका अपनाया था। हमने इसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थिएटरों में रिलीज किया था। हम फिल्म के सीक्वल के ट्रेलर रिलीज के लिए भी यही तरीका अपना रहे हैं।’

Previous articleअल्ट्रा स्मार्ट-शू, रखेगा फिटनेस का ख्याल
Next articleचीन ने ट्रंप को चेताया: ट्रेड वॉर से कुछ हासिल नहीं, होगा नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here