बिना बटन दबाए सेल्फी लेगा यह फोन, जानें कीमत

0

ओपो ने आखिरकार भारत में अपना ‘सेल्फी एक्सपर्ट’ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओपो ने इस फोन में सेल्फी कैमरे के साथ आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का फीचर दिया है। यानी आपको सेल्फी लेने के लिए कोई बटन क्लिक करने की कोई जरूरत नहीं है। फोन आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से अपने आप ऑब्जेक्ट को पहचान लेगा और फोटो क्लिक कर लेगा।

मुंबई में गुरुवार को इस फोन को लांच किया गया। यह फोन F3 को रिप्लेस करेगा, इसे फिलीपींस में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

iPhone की तरह इसमें भी फेस अनलॉक फीचर लाया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी बेहतर किया गया है।

18:9 रेशे के लेटेस्ट ट्रेंड को F5 में भी कायम रखा गया है। फुल एचडी 6 इंच डिस्प्ले है। मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर वाले इस फोन के 2 रैम वेरियंट 4GB और 6GB हैं। सेल्फी कैमरा एफ 2.0 अपरचर के साथ 20MP है जबकि बैक कैमरा एफ 1.8 अपरचर वाला 16 मेगापिक्सल सेंसर है।

इसके 4GB मॉडल का दाम 19,990 रुपये और 6GB का 24,990 रुपये रखा गया है। 6GB मॉडल की बिक्री दिसंबर से शुरू होगी जबकि 4GB 9 नवंबर से मिलने लगेगा।

Previous articleजिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए शादी से पहले ही कर ले ये बातें!
Next articleरायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र में दुर्घटना से काफी दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं-पीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here