बिहार में दानवराज, हर दिन सामने आ रहे रेप के 50 मामले-तेजस्वी यादव

0

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार सरकार को घेरा है.

बिहार के बक्सर में एक लड़की की रेप के बाद हत्या और फिर उसको जलाने की घटना के बाद तेजस्वी यादव का यह बयान सामने आया है. हैदराबाद की तरह हुई इस वारदात ने भी दिलदहला कर रख दिया है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर कहा, ‘मैं हैदराबाद में हुई वेटरनरी महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या की निंदा करता हूं. हम चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले.’

नीतीश सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि बिहार में कानून व्यवस्था नीतीश कुमार के राज में बदहाल हो रही है. हर दिन बिहार में 100 हत्याएं और 50 रेप के मामले सामने आ रहे हैं. बिहार सरकार बलात्कारियों को प्रोटेक्शन दे रही है. बिहार में दानव राज आ गया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महिलाएं डर में जी रही हैं. बिहार में पुलिस कुछ भी करने में असमर्थ है. हालिया घटनाओं से हम बहुत चिंतित हैं. हर दिन अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल अपनी ताकत पर ध्यान दे रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अहंकारी हो गए हैं. अपराधी आजाद घूम रहे हैं और बिहार का पूरा ढांचा ढह गया है.

Previous articleचिदंबरम के साथ आतंकियों जैसा सलूक किया गया-अधीर
Next articleनिर्मला को ‘निर्बला’ कहने पर अधीर रंजन ने जताया खेद, कहा- वे मेरी बहन जैसी