तमिलनाडु के विकास मंत्री केजी राजेन्द्रन बालाजी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कागजम (एआईएडीएमके) का कोई और नहीं बल्कि नरेन्द्र मोदी ही ‘डैडी’ हैं।
वीरुथुनगर जिले के श्रीविल्लिपुथुर में पार्टी की बैठक को संबोधित करने के बाद विकास मंत्री ने कहा कि जब से अम्मा (एआईडीएमके सुप्रीमो जयललिता) का निधन हुआ वह मोदी ही थे जिन्होंने ‘डैडी’ की तरह एआईएडीएमके का मार्गदर्शन किया है।
राजेन्द्रन बालाजी ने कहा- “वास्तव में, मोदी जी अब हमारे डैडी हैं। जब से हमने अम्मा को खाया है, पीएम मोदी डैडी की तरह हमें रास्ता दिखाने और मदद के लिए आगे आए। मोदी सिर्फ एआईएडीएमके के ही डैडी नहीं हैं बल्कि वे देश के भी डैडी हैं। इसी वजह से एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है।”
गौरतलब है कि साल 2014 लोकसभा के चुनाव प्रचार में यह नारा खूब चल रहा था- “तमिलनाडु की लेडी या गुजरात के मोदी?” जिस वक्त नरेनद्र मोदी बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार थे उस वक्त ये लाइन वहां पर काफी पोपुलर थी।






























































