बीजेपी भगाओ, देश बचाओ रैली :बिहार में बाढ़ आया नहीं, बाढ़ को लाया गया-लालू

0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को गांधी मैदान में राजद द्वारा आयोजित ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रैली में जुटे 22 दलों ने इसे विपक्षी एकता की शुरुआत बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार लोकतंत्र तथा देश की एकता अखंडता के लिए खतरा है।

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे और कहा कि वह जुमलेबाजों और धोखेबाजों को सत्ता से हटाए बगैर चैन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि आज की रैली से विपक्षी एकता और मजबूत हुई है। बिहार से आज भाजपा के खिलाफ निकली हुई चिंगारी देश भर में फैलेगी और उसके खिलाफ सभी एकजुट होंगे। लालू ने कहा कि फांसी पर चढ़ जाऊंगा लेकिन भाजपा से कभी समझौता नहीं करुंगा। इस दौरान लालू ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ आई नहीं लाई गई है। उन्होने कहा कि हम नीतीश को सीएम नहीं मानते अब उन पर कोई भी पार्टी विश्वास नहीं करेगी।

स्थानीय गांधी मैदान में राजद की बीजेपी भगाओ, देश बचाओ रैली में लालू प्रसाद यादव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बागी नेता शरद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव सी.पी.जोशी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, हेमंत सोरेन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के नेता सुधाकर रेड्डी और डी.राजा समेत रैली में पहुंचे अन्य नेताओं ने कहा कि इस रैली से भाजपा को सत्ता से भगाने की शुरुआत हो गई है।

Previous articleअगर आप भी अपने बच्चों को घर पर अकेला छोड़ते है तो उन्हें जरुर बताए ये बाते
Next articleडेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को आज सजा सुनाई जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here