बीजेपी सरकार की वजह से ही कानून व्यवस्था बिगड़ी है-अखिलेश

0

समाजवादी पार्टी के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश ने योगी की पुलिस पर जमकर निशाना साधा है। यूं कहे तो अखिलेश ने पुलिस द्वारा किए गए ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए है। इतना ही नहीं उन्होंने बागपत और नोएडा में हुए एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए पुलिस पर हत्या का आरोप भी लगाया है।

आगरा में एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि एनकाउंटर से सूबे की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी। एनकाउंटर से कानून व्यवस्था दुरुस्त करना सही रास्ता नहीं है। बीजेपी सरकार की वजह से ही कानून व्यवस्था बिगड़ी है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि बागपत और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने जिनके एनकाउंटर किये हैं, उनके घरवाले इन्साफ मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।

इसके अलावा अखिलेश ने सपा की राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलतापूर्वक समापन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम किये जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि पार्टी नेताजी की है, वे जब चाहें आएं और जाएं।

Previous articleग्रामीण मीडिया कार्यशाला पत्रकारों के लिए उपयोगी-कलेक्टर श्री शशांक मिश्र
Next articleहम उन्हें पछाडऩे में सफल रहे और खुश हैं कि हम उन्हें हरा सके-पराग्वे कोच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here