बुलंदशहर हिंसा के मुद्दे पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने मंगलवार को कहा कि बुलंदशहर में अब हालात काबू में हैं. अभी तक इस हिंसा में 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
उन्होंने बताया कि अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 ही लोगों को हिरासत में लिया गया है.





























































