ब्रैड पिट को नचाने की तैयारी कर रहे हैं शाहरुख

0

शाहरुख खान हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को नचाना चाहते हैं। अपनी नई फिल्म ‘वॉर मशीन’ के प्रचार के लिए यहां आए पिट ने जब शाहरुख से एक खास वार्ता सत्र में कहा कि वे हिन्दी फिल्म कलाकारों की तरफ नाच-गा नहीं सकते तो जवाब में शाहरुख ने कहा कि वे उन्हें नचाकर ही मानेंगे।

53 साल के अभिनेता ने शाहरुख से कहा कि मैं नाच नहीं सकता, के जवाब में हिन्दी फिल्म अभिनेता ने कहा कि हम आपको नचा लेंगे, हम बॉलीवुड में सबको नचा लेते हैं। शाहरुख पिट और उनकी फिल्म के निदेशक डेविड मिशोड के साथ एक विशेष सत्र का संचालन कर रहे थे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने ‘वॉर मशीन’ और अपने फिल्मी सफर पर चर्चा की।

51 वर्षीय भारतीय अभिनेता ने कहा कि वे 1995 में आई फिल्म ‘ट्वेल्भ मंकीज’ देखने के बाद पिट के प्रशंसक बन गए और साथ ही ‘द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन’ फिल्म में उनके अभिनय की भी तारीफ की।

पिट ने जब शाहरुख से पूछा कि भारत में फिल्म पूरी करने में कितना समय लगता है? शाहरुख ने जवाब दिया कि 40 दिन। और कोई समस्या होने पर उससे ज्यादा। एंजेलीना जोली से खत्म न होने वाले मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दायर करने के बाद हाल में भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरे पिट ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि मुश्किल समय गुजर गया।

उन्होंने कहा कि मैं खुद को नए सिरे से तलाशने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं अपनी गलतियों से पार पाने में सफल रहा।

Previous articleलकी ग्राहकों को मिलेगा सिर्फ 12 रुपये में सफर करने का मौका
Next articleकहीं आप तो पत्नी के साथ सोते समय नहीं कर रहे ऐसी गलतियां!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here