भाजपा ने किया अजा वर्ग का उत्थान : विधायक काश्यप

0

रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की रीति-नीति एवं समाज उत्थान के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करें। कांग्रेस में अजा वर्ग का उपयोग हमेशा वोट बैंक के रूप में किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग के साथ अजा वर्ग को भी मुख्य धारा में लाकर उसका उत्थान किया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में नया मध्यप्रदेश एवं नया रतलाम की अवधारणा पूर्ण होगी।

यह बात विधायक राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कही। वे भाजपा अजा मोर्चा के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर तोषावड़ा के नेतृत्व में रतलाम को मिनी स्मार्ट सिटी की सौगात देने पर विधायक श्री काश्यप का सम्मान किया गया। श्री काश्यप द्वारा इस दौरान मोर्चा में नविनयुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

समारोह में नवगठित अंबेडकर वाहिनी के जिला प्रभारी विरेन्द्र नरवले, सह संयोजक मोहित बोरासी, मोर्चा के जिला मंत्री अनिल रानीवाल, जिला कार्यालय सह मंत्री जसवंत राव, सोश्यल मीडिया प्रभारी गोरव बरनोलिया आदि का श्री काश्यप ने स्वागत सम्मान किया। मोर्चा की ओर से श्यामलाल परमार, प्रभु सोलंकी, पार्षद ताराचंद पंचोनिया, भरत तंवर, कैलाश तोमर, किशोर बडबोेत्या, किशोर लोदवाल आदि द्वारा श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया।

मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश खड़के ने सामाजिक समरसता एवं सद्भावना के लिए श्री काश्यप द्वारा किए जा रहे कार्यों पर साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर श्री काश्यप ने सदैव आगे बढ़ाया है। इस मौके पर शहर में समरसता को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleइस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा करेगी देश की पहली महिला स्वात कमांडो टीम
Next articleप्रशिक्षु अधिकारियों के प्रजेंटेशन में – संभागायुक्त श्री कियावत