भाजपा ने पुष्पांजली अर्पित कर किया अटल जी का स्मरण

0

रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान पर भाजपा रतलाम ने रंगोली सभागृह में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें पुष्पांजलि अर्पित कर अटलजी का स्मरण किया गया। इससें पूर्व नई दिल्ली में हुए अंतिम संस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता पूर्वक रामधुन के बीच सीधा प्रसारण देखा।

श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी को मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। सीधे प्रसारण में मुखाग्नि के समय सभी उपस्थितजनों ने खडे होकर श्रृद्धा भाव प्रकट किए। अंतिम संस्कार सम्पन्न होने के बाद अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप,राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, क्रांति जोशी, बलवंत भाटी, मंत्री देवेन्द्र वाधवा, मीडिया प्रभारी पवन सोमानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुबारिक शेरानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष सलीम मेव, सईद कुरैशी, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, संतोष पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी दिनेश शर्मा, पार्षदगण सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। संचालन जिला महामंत्री श्री उपाध्याय ने किया।

Previous articleसैलरी न मिलने के विरोध में एयर इ‍ंडिया के पायलट,भत्ता नहीं मिला तो छोड़ देंगे विमान उड़ाना
Next articleनिर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए मानीटरिंग कमेटी गठित करें – कलेक्टर डॉ. खाडे