भाजपा पार्षद दल ने किया श्री काश्यप का अभिनन्दन

0

रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्रतिशत से विजय प्राप्त करने वाले रतलाम शहर के लोकप्रिय विधायक चेतन्य काश्यप का सोमवार शाम भाजपा पार्षद दल द्वारा अभिनन्दन कर बधाई दी गई। श्री काश्यप से मुलाकात के दौरान पार्षद दल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि रतलाम शहर के विकास से जुड़े सभी अहम प्रोजेक्ट श्री काश्यप की अभूतपूर्व जीत के बाद तेजी से आगे बढ़ेंगे और नया रतलाम बनाने का भाजपा का संकल्प शीघ्र पूरा होगा। सोमवार शाम ही जायसवाल समाज, सॉंई परिवार व बस ऑनर्स एसोसिएशन सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी श्री काश्यप का स्वागत किया।

भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधि मण्डल में प्रेम उपाध्याय (नेता पक्ष), अशोक पोरवाल (निगम अध्यक्ष), सचेतक सुशील कुमावत, माला अशोक शर्मा, अनीता कटारा, अरूण राव, ताराचंद पंचोनिया, पप्पू पुरोहित, प्रहलाद पटेल, मीरा परमार, मंगल लोढा, मीना चावड़ा, मनीषा मनोज शर्मा, सलीम मेव, रेखा रवि जौहरी, रणजीतसिंह परिहार, सुरज जाट, ललिता पंवार, अशोक यादव, सोना शर्मा, महेन्द्रसिंह चंद्रावत, लता खिंची शामिल थे। इस अवसर पर डी.एस. खिंची, बालमुकुन्द चावड़ा, रामू डाबी, अशोक शर्मा, नंदकिशोर पंवार भी उपस्थित रहे। इसी तरह रतलाम बस ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक चेतन्य काश्यप को रतलाम की जनता से मिले अभूतपूर्व स्नेह और विजय पर शुभकामनाएं प्रदान की व रतलाम के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल मंे सुरेन्द्रसिंह गुर्जर (अध्यक्ष), निर्भयसिंह गुर्जर, पवन कुकरेजा, विकास अग्रवाल, मनीष जैन, नरेन्द्रसिंह सोनगरा, भारतसिंह राठौर, लक्ष्मणसिंह सिसौदिया, हरीश पुरोहित, कैलाश बोरिया, अतुल मेहता, ऊॅकारलाल गुर्जर, जावेद मेव, सद्दाम मेव आदि शामिल रहे।

रतलाम जिला जायसवाल समाज द्वारा भी रतलाम शहर से अभूतपूर्व विजय प्राप्त करने वाले विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने श्री काश्यप से शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा भी की। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, ब्रह्मानंद जायसवाल, श्यामबाबू जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, अम्बिकाप्रसाद जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, सौरभ जायसवाल, कपिल जायसवाल, अश्विन जायसवाल आदि उपस्थित रहे। सॉई परिवार सोश्यल सेवा समिति के सदस्यों ने भी विधानसभा में रतलाम शहर के लोकप्रिय प्रतिनिधि चेतन्य काश्यप को अभूतपूर्व जीत प्राप्त करने पर बधाई दी। यहां संजय शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, महेश मालवीय, निखिल शर्मा, राजू शर्मा, जगदीश जी, सुभाष जाट, नितिन शर्मा, राजेश धाकड़, निर्मल कटारिया आदि उपस्थित रहे।

Previous article25 दिसम्बर 2018 मंगलवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleसुशासन दिवस मनाया गया