भारतीय नौसना का अपमान करने के लिए गडकरी को माफी मांगनी चाहिए -कांग्रेस

0

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने भारतीय नौसेना का अपमान करने के लिए आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की । महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि मुंबई में नौसैन्य अधिकारियों को एक इंच भी जमीन नहीं देने की बात कह कर और उनसे पाकिस्तान सीमा पर जाने के लिए कहकर भारतीय नौसना का अपमान करने के लिए गडकरी को माफी मांगनी चाहिए। हम इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं।

भाजपा की देशभक्ति दिखावा
केंद्रीय मंत्री ने कल कहा था कि नौसेना को क्षेत्र में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी। सावंत ने आरोप लगाया कि गडकरी पानी में तैरते होटल पर जोर दे रहे हैं । इससे मुंबई की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि इसकी जांच की जानी चाहिए। सावंत ने आरोप लगाया कि भाजपा की देशभक्ति महज दिखावा है और निजी कंपनियों पर यह लागू नहीं होती। कांग्रेस नेता ने कहा कि गडकरी के बयान से नौसैन्य अधिकारियों का मनोबल घटेगा।

Previous articleआज सुलझ सकती है SC जजों के बीच तकरार -अटॉर्नी जनरल
Next articleपतंग उड़ाते समय अवश्य रखें यह सावधानियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here