भारत इमरान खान पर नहीं कर सकता भरोसा-अमित शाह

0

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा ना करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा कि कैसे भारत उन पर भरोसा कर सकता है। शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के साथ आतंकवाद के सरगनाओं में डर पैदा करने में कामयाब रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लगता है कि आजादी के बाद से आतंकवाद से निपटने में हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक संख्या में आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। उन्होंने पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया।

शाह ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कम से कम एक बार पुलवामा हमलों की निंदा करनी चाहिए। हम उनसे किसी और चीज की क्या उम्मीद कर सकते हैं या उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। शायद स्थिति उनके नियंत्रण में ना हो लेकिन कम से कम एक बार वह निंदा तो कर सकते थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

Previous articleटेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत: रिचर्डसन
Next article1 अप्रैल को किसानों को मिलेगी दूसरी किस्‍त, आधार अनिवार्य नहीं