भारत के खिलाफ चीन की नई साजिश !

0

बीजिंगः भारत और चीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। भूटान में चीनी-भारतीय सैनिकों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मीडिया के मुताबिक अब भारत के खिलाफ चीन की नई साजिश के तहत हिंद महासागर में चीन के कई युद्धपोत चक्कर लगा रहे हैं।  पिछले कुछ समय से चीनी नौसेना की हिंद महासागर में उपस्थिति काफी बढ़ गई है, लेकिन भारतीय नौसेना के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो चीनी युद्धपोत हिंद महासागर में हैं।  ये भारतीय समुद्री सीमा के आसपास दिखाई नहीं दिए हैं।

हिंद महासागर एक ‘ओपन’ समंदर हैं, जिसमें किसी भी देश के जहाज पैट्रोलिंग कर सकते हैं। साथ ही 2008 के बाद से बने अंतर्राष्ट्रीय एंटी-पायरेसी पैट्रोलिंग गठजोड़ के बाद से तो चीनी युद्धपोत हमेशा से अरब सागर और फारस की खाड़ी के आसपास गश्त लगाते रहते हैं। अपने मर्चेंट शिप्श की सुरक्षा के मद्देनजर (बाकी बड़े देश जैसे अमरीका इत़्यादि के भी युद्धपोत समुद्री डकैतों के खिलाफ यहां गश्त करते रहते हैं)।  सूत्रों की मानें तो भारतीय नौसेना सभी चीनी युद्धपोत और पन्नडुबी जो हिंद महासागर में मौजूद होते हैं, उनपर नजर रखती है।

Previous articleराहुल के लौटते ही नीतीश पर कांग्रेस के तेवर हुए नरम
Next articleकरण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में जाह्नवी नहीं ये स्टार किड आएंगी नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here