भारत, चीन के साथ अपने रिश्तों को खास तरजीह देता है नेपाल: महत

0

नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत ने कहा कि नेपाल भारत और चीन के साथ अपने रिश्तों को खास तरजीह देता है.
उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता पाने के लिए पड़ोसी देशों का इस्तेमाल न किया जाय.

कमांडेंट, आर्मी कमांडेंट और स्टाफ कालेज द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए महत ने कहा, ‘‘ लंबे समय से हमारे पड़ोसियों के साथ रिश्तों का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने और एक पार्टी के हितों को पूरा करने के लिए एक टूल के तौर पर करते रहे हैं.’’

काठमांडो पोस्ट की रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि सत्ता पाने और पार्टी हित पूरा करने के साधन के तौर पर पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों के इस्तेमाल से राष्ट्रवाद कभी मजबूत नहीं होगा.

Previous articleखत्म हुआ इंतजार, iOS यूजर्स के लिए आया भीम एप
Next articleट्रंप की चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here