भारत ने हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया तो चुप नहीं बैठेंगे: PAK

0

वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक US इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में भारत के बयान पर तिलमिलाए अपने एक संबोधन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी देते हुए अपने यहां सर्जिकल हमले करने या अपने परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के खिलाफ आगाह करते हुए कहा है कि अगर ऐसा होता है तो कोई भी उनके देश से संयम की उम्मीद न करे।

इससे पहले भारत के वायुसेना प्रमुख बी एस धनोवा ने कहा था कि भारतीय सैन्य बल एक व्यापक अभियान के लिए तैयार हैं। आसिफ ने उनके बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति एवं सद्भाव से रहना चाहता है, लेकिन भारत पाकिस्तान में सर्जिकल हमले करता है या उसके परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता है तो ‘किसी को भी उससे संयम की उम्मीद नहीं करनी चाहिए’।

उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ संबंध इस समय सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं’। विदेश मंत्री ने भारत से जुड़े एक सवाल में जवाब में कहा, ‘दुखद रूप से भारत ने संबंध सुधारने की पाकिस्तान की कोशिशों का जवाब नहीं दिया’। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में जो हो रहा है, वह बातचीत सामान्य करने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है’।

Previous articleकरवाचौथ से पहले मोदी का सुहागनों को गिफ्ट
Next articleअगर आप भी अपना जीवन बहुत अच्छा जीना चाहते हैं, ताे अपनाएं ये अादतें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here