भारत ने 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा-पीएम मोदी

0

पीएम मोदी ने सऊदी अरब में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि इस फोरम का उद्देश्य सिर्फ यहाँ के अर्थतंत्र की चर्चा करना नहीं है बल्कि विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना और उसमें विश्व कल्याण के रास्ते ढूंढना भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अगले पांच वर्ष में अपनी इकॉनमी को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। आज भारत में हम विकास को गति देना चाहते है तो हमें उभरते ट्रेंड्स को समझना होगा

पीएम मोदी ने सऊदी अरब में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि इस फोरम का उद्देश्य सिर्फ यहाँ के अर्थतंत्र की चर्चा करना नहीं है बल्कि विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना और उसमें विश्व कल्याण के रास्ते ढूंढना भी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत में रिसर्च एंड डेवलपमेंट से लेकर टेक इंटरप्रिन्यूरशिप का एक इको सिस्टम तैयार हो रहा है। हमारे इन प्रयासों के नतीजे भी आना शुरू हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं आपसे ग्लोबल बिजनेस को प्रभावित करने वाले पाँच बड़े trends के बारे में बात करना चाहूँगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप्स इको सिस्टम बन गया है। हमारे कई स्टार्टअप्स वैश्विक स्तर पर निवेश करने लगे हैं।

Previous articleशाह और उद्धव देंगे सत्ता के फॉर्मूले को अंतिम रूप- चंद्रकांत पाटिल
Next articleस्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए हर संभव प्रयास हों : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ