चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में चीन में अपने प्रीमियम हैंडसेट शाओमी के20 और के20 प्रो को लॉन्च किया था। कंपनी ने यह दोनों फोन वनप्लस 7 और 7प्रो को टक्कर देने के लिए पेश किया था। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी जुलाई में अपने दोनों फोन भारत में पेश कर सकती है। शाओमी इंडिया के एमडी ने पिछले महीने टीज किया था कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो इंडियन मार्केट में भी लॉन्च होंगे। हालांकि, उस समय लॉन्चिंग की तरीख का जिक्र नहीं किया गया था।
चीनी बाजार में पेश किए गए डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच का ऐमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 8जीबी तक रैम दी गई है। कैमरा सेटअप की तो रेडमी के20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो (48मेगापिक्सल +13मेगापिक्सल +8 मेगापिक्सल। फोन में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। बताते चलें कि रेडमी के20 के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन ‘प्रो’ वेरियंट के जैसे ही हैं, लेकिन प्रोसेसर, रैम और बैटरी के मामले में ये थोड़ा अलग है। रेडमी के20 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।






























































