भारत में लड़कियों के लिए काम करना चाहती हैं मलाला

0

भारतीयों से मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकत्र्ता मलाला यूसुफजई ने कहा कि वह भारत की यात्रा करना चाहती हैं और वहां लड़कियों के लिए काम करने की इच्छा रखती हैं। मलाला ने कहा कि उन्होंने भारत के बारे में बहुत कुछ पढ़ रखा है और भारतीय फिल्मों तथा नाटकों की बड़ी प्रशंसक हैं। साथ ही भारत की संस्कृति व मूल्यों के बारे में और जानना चाहती हैं।

मलाला ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया और यात्रा के दौरान उन्होंने विश्व के कई नेताओं व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) से मुलाकात की तथा लड़कियों की शिक्षा के लिए समर्थन की मांग की। दुनिया भर में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने मलाला फंड की स्थापना की जबकि उनकी एक अन्य पहल गुलमकई नैटवर्क है। वह तालिबान शासन के खिलाफ गुलमकई नाम से ब्लॉग लिखा करती थीं।

Previous articleअगर आपके व्यवसाय में लाभ नही हो रहा है तो अपनाये ये आसान उपाय
Next article3 तलाक बिल पास कर मुस्लिम महिलाओं को दें तोहफा -PM मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here