भारत में Coolpad ने लॉन्च तीन नए स्मार्टफोन

0

भारतीय बाजार में Coolpad ने अपने तीन नए स्मार्टफोन Mega 5, Mega 5M और Mega 5C स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। Coolpad Mega 5 के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे तो वहीं Coolpad Mega 5C और Coolpad Mega 5M में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। भारत में कूलपैड मेगा 5, कूलपैड मेगा 5सी और कूलपैड मेगा 5एम की कीमतें क्रमश: 6,999 रुपए, 4,499 रुपए और 3,999 रुपए है। बता दें कि Coolpad का स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन स्टोर में ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में बेचा जाएगा।

Mega 5
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Coolpad Mega 5 में 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। पावर के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए सेंसर है। Coolpad Mega 5 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फू्ंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mega 5C
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। Coolpad Mega 5C में 5.45 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। Coolpad Mega 5C में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में पावर के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Mega 5M
इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले और स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं Coolpad Mega 5M में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

Previous articleसमाज में फैल चुका है जहर, मुझे अपने बच्चों की फिक्र-नसीरुद्दीन शाह
Next articleसोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामला:13 साल बाद आज आएगा फैसला