भैंसदेही में तहसील स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

0

कलेक्टर श्री शशांक मिश्र द्वारा शुक्रवार को जिले के भैंसदेही में तहसील स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई के दौरान 69 आवेदकों से अपनी समस्याओं एवं मांगों पर आधारित आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम पोखरनी के आवेदक नंदा पिता चुन्नी को जनसुनवाई के दौरान ही सीमांकन रिपोर्ट प्रदाय की गई। इसी तरह ग्राम मालेगांव के आवेदक यशवंतराव पिता नारायणराव महाले को भूमि के नक्शे की सत्य प्रतिलिपि भी जनसुनवाई के दौरान उपलब्ध कराई गई।

   जनसुनवाई में जनपद पंचायत से संबंधित 16, राजस्व विभाग से संबंधित 34, बिजली एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित दो-दो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा एवं नगर परिषद् से संबंधित तीन-तीन एवं जल संसाधन, कृषि, पुलिस, कौशल विकास, आदिम जाति कल्याण तथा दुग्ध समिति से संबंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिनको समय-सीमा में निराकृत करने के कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भैंसदेही श्री राकेश मरकाम भी मौजूद रहे।

Previous articleक्षेत्र के विकास के लिये मैं सतत् प्रयत्नशील हूँ – राज्यमंत्री श्री पाठक
Next articleलोक कल्याण शिविर का हुआ आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here