भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को कहा कि पूरा देश आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष है और प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ खड़ा है, लेकिन मुठ्ठी भर लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे ही लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं.
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कुर्बानी देने से किसने रोका है. बता दें कि मणिशंकर अय्यर दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे और कहा था कि वो भी कुर्बानी में शामिल होने को तैयार हैं.





























































