होशंगाबाद – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना के निर्देशानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य हेतु शुक्रवार को होशंगाबाद, बाबई, केसला, इटारसी शहरी क्षैत्र के बूथ अवेरनेस ग्रुप बीएजी के सदस्यो का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। बीएजी ग्रुप के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता, पटवारी, रोजगार सहायक, बीएलओ तथा कोटवारों को विकासखण्ड स्तर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने मतदाता सूची में 1 जनवरी 2019 की स्थिति में सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम जोडने, विवाह उपरांत अन्यत्र निवास करने वाले एवं मृत मतदाताओं के नाम काटने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी बाबई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिन मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत कम रहा उन केन्द्रों पर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश प्रशिक्षण प्राप्त कर्ताओं को दिए गए।
5 जनवरी को पिपरिया, बनखेडी, सोहागपुर, सिवनीमालवा एवं होशंगाबाद शहर के बीएजी ग्रुप के सदस्यों का प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा।





























































