प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि सात दशक से बेईमानी और भ्रष्टाचार के काले कारोबार से बड़ी-बड़ी शक्तियां संलिप्त रही हैं, लेकिन उन्होंने भी इन शक्तियों से मुकाबला करने की ठान ली है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आठ नवंबर को ही कहा था, ये लड़ाई असामान्य है। सत्तर साल से बेईमानी और भ्रष्टाचार के काले कारोबार में कैसी शक्तियां जुड़ी हुई है? उनकी ताकत कितनी है? ऐसे लोगों से मैंने जब मुकाबला करना ठान लिया है तो वे (भ्रष्टाचारी) भी सरकार को पराजित करने के लिए रोज नए तरीके अपनाते हैं। जब वे (भ्रष्टाचारी) नए तरीके अपनाते हैं तो हमें भी उनके काट के लिए नया तरीका अपनाना पड़ता है। ‘तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात’ , क्योंकि हमने तय किया है कि भ्रष्टाचारियों को, काले कारोबारों को, काले धन को मिटाना है।’’
नोटबंदी को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान
-कारोबारियों को कैशलेस सुविधा की तरफ आकर्षित करने के मकसद से शुरू ‘डिजिधन व्यापार योजना’ के तहत वीकली ड्रा में व्यापारियों के लिए हर हफ्ते अधिकतम 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
-आज से शुरू होगी कैशलेस खरीददारी पर ईनाम की योजना। 15000 लोगों को 100 दिनों तक रोज 1000 रुपये का ईनाम मिलेगा।
-कैशलेस माध्यमों से ग्राहकों को सामान देने वाले दुकानदारों को भी ईनाम मिलेगा। 3000 से ज्यादा की खरीददारी वालों को ईनाम नहीं मिलेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन शुभकामनाएं
‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और कहा कि त्याग और करुणा का प्रतीक है। इसके साथ उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी जन्मदिन की बधाई और कहा- ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता।
जनता के इस सामर्थ्य को सत-सत नमनः PM मोदी
नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी बोले, जनता को परेशानी होती है तो मुझे भी पीड़ा होती है। बार-बार नियम बदलने के मामले में सरकार जनता से बार-बार फीडबैक लेती है और जो नियम बदलते हैं वह उन्ही के आधार पर बदलते हैं। इस दौरान अफवाहों का बाजार बहुत गर्म रहा लेकिन फिर भी देशवासियों के मन को कोई हिला-डुला नहीं सका। जनता के इस सामर्थ्य को सत-सत नमन।





























































