ममता दीदी कोलकाता से सीधे यूएन पहुंच गई-PM मोदी

0

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से सीधे संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई हैं लेकिन कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रही थीं कि बंगलादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए और वहां से आए पीड़ति शरणार्थियों की मदद की जाए।आज ममता दीदी, कोलकाता से सीधे UNO पहुंच गई हैं।

कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रही थीं कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस वामपंथ को भारत की जनता नकार चुकी है, जो अब समाप्ति पर है, उसी के दिग्गज नेता प्रकाश करात ने भी धार्मिक उत्पीड़न की वजह से बंगलादेश से आने वालों को मदद की बात कही थी। आज जब ये राजनीतिक कारणों से उन्हीं शरणार्थियों को नागरिकता देने से मना कर रहे हैं, तो इनका असली चेहरा भी लोगों के सामने आ रहा है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘आज देश इन्हें देख रहा है और इन लोगों के प्रति जागृत भी हो रहा है और बेचैन भी। देश हिंसा, नफरत और आतंकवाद के खिलाफ तिरंगा लेकर निकल रहा है, इसे देख कर सुकून होता है। इसे जिंदा रखने की जरूरत है। जब ये हिंसा शांत हो जाए तो भी इसे भूलिएगा नहीं, इन हिंसा की साजिश रचने वालों और अफवाह फैलाने वालों को भूलिएगा नहीं। यही लोग देश के विकास के दुश्मन हैं, भारत की एकता के दुश्मन हैं।

विपक्ष तिलमिलाया हुआ है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी आज इस बात से भी तिलमिलाए हुए हैं कि आखिर क्यों मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खासकर मुस्लिम बहुल देशों में इतना समर्थन मिलता है। क्यों वो देश मोदी को इतना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो इस्लामिक जगत और खाड़ी के देशों के साथ भारत के संबंध मौजूदा दौर में सबसे बेहतरीन हैं। आज भारत तमाम देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। फिलिस्तीन हो, ईरान हो, सऊदी अरब हो, यूएई हो, या फिर जॉडर्न, तमाम देशों के साथ भारत के रिश्ते आज एक नई ऊंचाई को छू रहे हैं। अनेक देशों ने भारत को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है, भारत की संस्कृति के साथ अपने रिश्ते को और प्रगाढ़ करने की कोशिश की है।

Previous articleमोदी दोबारा कैसे आ गया, यह विपक्ष सहन नहीं कर पा रहाः PM मोदी
Next articleमुंबई की बहुमंजिली इमारत में आग, रेस्‍क्‍यू जारी