सैफई में आज होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, रक्षा मंत्री समेत कई राज्यों के CM होंगे शामिल

0

मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अब मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का सैफई में अंतिम संस्कार होने वाला है. उनके अंतिम संस्कार में कई नेतागण शामिल होंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहने वाले हैं. सीएम योगी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कुछ दूसरे केंद्रीय मंत्री भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे.

अंतिम संस्कार में कौन-कौन होगा शामिल?

महाराष्ट्र से एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही हैं. हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी आज सैफई पहुंचने वाले हैं. उनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. वैसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सैफई आने वाले थे, लेकिन अब वे बुधवार को आने वाले हैं. आज उनका नागालैंड में कोई कार्यक्रम है.

वैसे सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. जब मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर उन्हें पता चली, वे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मेदांता पहुंचे. वे करीब 20 मिनट वहां पर परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने अखिलेश यादव से भी बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात की धरती से एक सियासी कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव को याद किया था.

Previous articleप्रदेश में नशा माफियाओं को नेस्तनाबूद कर देंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleदिल्ली में 24 घंटे खुलेंगे होटल- रेस्टोरेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here