महोबा में पीएम मोदी की रैली, कहा- इस दिवाली जवानों को भेजें संदेश

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, जहां वह 51,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन और रेलवे पटरियों को दोहरा करने समेत कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

वाराणसी पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि इस दिवाली मैंने लोगों से अपील की है कि वे जवानों को संदेश भेजें. यह भूमि खास है, इसने तलवार और कलम के साथ अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाई है.

पीएम ने कहा कि यहां के किसानों के साथ अन्याय हुआ है. बुंदेलखंड की धरती पर अगर पानी उपलब्ध हो जाए तो यहां का किसान मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है. उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है. सपा-बसपा से बाहर निकलिए. दोनों का काम लूटना है. सत्ता में आने पर वे एक-दूसरे के खिलाफ एक्शन नहीं लेते. 2017 विधानसभा चुनावों का परिणाण स्पष्ट है, लोकसभा चुनावों की तरह जनता बीजेपी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएगी. पीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी को परिवार बचाने की चिंता है. पीएम ने कहा कि एक को परिवार बचाना है, दूसरे को कुर्सी पकड़नी है और तीसरे हम हैं, जिसे यूपी बचाना है.

पीएम ने कहा कि यूपी हमारी मां है और हम अपनी मां को और नहीं लूटने देंगे. बुंदेलखंड में कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे दिए गए, लेकिन काम अभी तक नहीं हुआ.यूपी से कई प्रधानमंत्री आए, मैं भी आया. मैं यहां के लिए ज्यादा काम करना चाहता हूं, जितना सभी प्रधानमंत्री मिलकर नहीं कर सके. मोदी राज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मोदी अपने को खपाने के लिए पैदा हुआ है.

Previous articleमुझे विरोधी टीमें जल्द से जल्द आउट करना चाहती हैं: कोहली
Next articleबैठक में भावुक हुए अखिलेश…पिता से बोले- आप मेरे गुरु, क्यों बनाऊंगा अलग पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here