मायावती ने उठाया एक नया मुद्दा, आर्थिक आधार पर गरीब मुसलमानों के लिए मांगा आरक्षण

0

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एससी/एसटी विधेयक में संशोधन का स्वागत करते हुए एक नया मुद्दा उठाया है. उन्होंने आर्थिक आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिए जाने की मांग की है. साथ ही कहा है कि गरीब मुसलमानों को अलग से आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए.

लोकसभा से पास अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक का मायावती ने स्वागत किया. साथ ही राज्यसभा से इस संशोधन के पास होने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि दलितों ने जो भारत बंद बुलाया था, यह उसका असर है. मायावती ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसका श्रेय दिया.

Previous articleअगर आपको भी ट्रेवलिंग करते समय होती हैं उल्टियां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Next articleअरविंद केजरीवाल ने कहा-भाजपा देश को हिन्दू मुस्लिम में बांटना चाहती है