मीटू में फंसने के बाद इंडियन आइडल-11 से बाहर हुए अनु मलिक

0

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को सेक्शुअल हैरैसमेंट के आरोपों के कारण आखिरकार इंडियन आइडल 11 से बाहर होना पड़ा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए अनु मलिक ने शो छोड़ने का फैसला लिया है। शो में जज बनाए जाने पर सिंगर सोना महापात्रा लगातार चैनल पर सवाल उठा रही थीं।

पिछले साल मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद अनु मलिक ने इंडियन आइडल 10 छोड़ दिया था। हालांकि, रिऐलिटी शो के 11वें सीजन में उनकी वापसी हो गई। इस बात के लिए सोना महापात्रा लगातार सोनी टीवी पर सवाल उठा रही थीं।

सोशल मीडिया पर भी लोग सोना महापात्रा के सपॉर्ट में दिखे। इसके अलावा सोना को तनुश्री दत्ता का भी साथ मिला। इन विवाद के बाद अब अनु मलिक ने शो के जज की कुर्सी छोड़ दी है।

Previous articleनि:संकोच और भयमुक्त होकर करें नागरिकों के हित में नवाचार-मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
Next articleखत्म नहीं हुई शिवसेना के साथ बैठक, कल भी होगी बात-कांग्रेस-NCP