मुख्यमंत्री कन्या विवाह और मुख्यमंत्री कन्या निकाह की तिथियॉं घोषित

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री कन्या विवाह और मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना के अन्तर्गत की जाने वाली शादी सम्मेलन के लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तिथियॉं निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों में जिले की समस्त जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों से न्यूनतम 50-50 कन्याओं की शादी कराने का लक्ष्य सम्बन्धित जनपद पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को गये है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी सम्मेलन की तिथियॉं 17 और 31 जनवरी, 10 एवं 15 फरवरी, 8, 14 मार्च, 15, 19, एवं 22 अप्रैल 6, 30 मई, 4, 17 एवं 25 जून 6, 10 जुलाई 22, 28 नवम्बर और 5 एवं 12 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है।

इसी तरह मुख्य मंत्री कन्या निकाह योजना में शादी सम्मेलन की तिथियॉं 9 एवं 27 जनवरी, 5, 17 फरवरी, 3 एवं 20 मार्च 11 एवं 21 अप्रेल, 2 मई, 9 एवं 16 जून, 10 एवं 21 जुलाई, 25 अगस्त, 16, 27 अक्टूबर, 14 एवं 24 नवम्बर और 4, 15 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है

Previous articleपुजारा की तरह खेलना होगा तभी बड़ा स्कोर बना सकेंगे-मार्नस लाबुशेन
Next articleउपलब्ध संसाधनों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करें अधिकारी- डॉ. चौधरी