मुख्यमंत्री निवास में कृष्ण भक्ति की धारा बही

0

सर्वधर्म समभाव की परंपरा को आगे बढाते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया था। जन्माष्टमी उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहसरकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत भी शामिल हुये।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि वे विश्व में शांति, धर्म और सदाचार को बढ़ावा दें। प्रदेश सहित देश और विश्व में सुख समृद्धि की स्थापना करे। सबका कल्याण हो। उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी। प्रारंभ में श्री चौहान ने भजन गायक श्री विनोद अग्रवाल का मुख्यमंत्री निवास में आगमन पर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने सभी धर्मों के विशिष्ट त्यौहारों और अवसरों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित करने की परंपरा स्थापित की है और इसे गरिमा के साथ आगे बढ़ाते जा रहे हैं। इसी श्रंखला मे आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पूरी पारंपरिक गरिमा एवं अनुष्ठान से मनाया गया। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री निवास में श्री विनोद अग्रवाल के भजनों से भक्ति की ऐसी धारा बही जिसने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, सभी धर्मों के धर्मगुरू, मंत्रिपरिषद के सदस्य, निगम मंडलों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Previous articleराजनाथ की यात्रा से भी नहीं बदले कश्मीर के हालात
Next articleबलूचिस्तान के लोगों पर कहर बरपा रही है पाक सेना: ब्रह्मदग बुगती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here