मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे हरियाली महोत्सव-2016 का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 15 जुलाई को भोपाल के सुशासन भवन के परिसर में मंत्रि-परिषद सहित पौध-रोपण कर प्रदेश में हरियाली महोत्सव-2016 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री व्हीआईपी गेस्ट-हाउस के पास स्थित टी.बी. हॉस्पिटल परिसर में भी पौध-रोपण करेंगे।

पिछले वर्षों में प्रदेश में हरियाली महोत्सव के दौरान किये गये पौध-रोपण ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी है, बल्कि स्वयं के ही रिकार्ड को तोड़ा है। हरियाली महोत्सव 15 अगस्त, 2016 तक चलेगा।

Previous article3 लाख से अधिक के कैश ट्रांजैक्शन पर लगे बैन: SIT की सिफारिश
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री कैलाश जोशी को जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here