मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री चौहान ने कहा कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह दुराचार पर सदाचार, तमोगुण पर दैवीगुण और असुरत्व पर देवत्व की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि सिद्धीदात्री मॉं दुर्गा के नौ दिनों की आराधना और उपासना के बाद विजयादशमी हर्षोल्लास से भर देता है। उन्होंने विजयादशमी पर नागरिकों का आव्हान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाते हुए अहंकार का नाश करने और महान राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

Previous articleखत्री पहाड़ पर नवमी को आती हैं मां विंध्यवासिनी
Next articleमध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने 6 को कुचला, 15 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here