मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दसवीं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि ग्यारहवीं और बारहवीं में और ज्यादा मेहनत करें। कम नम्बर आने या अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर निराश न हो। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न बनायें। आगे बढ़ने और पढ़ने के बहुत मौके हैं।

श्री चौहान ने सही समय पर परिणाम घोषित करने के लिये माध्यमिक शिक्षा मंडल को भी बधाई दी है।

Previous articleशासक नहीं सेवक मानता हूँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleसिंहस्थ के सार्वभौम संदेश के क्रियान्वयन की तुरन्त कार्रवाई शुरू करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here