मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आर्च बिशप को दी क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ कोहेफिजा स्थित आर्च बिशप हाऊस पहुँचे। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर आर्च बिशप फादर डॉ. लियो कार्नेलियो को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. लियो कार्नेलियो को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में नर्मदा नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये नर्मदा सेवा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुये बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी संरक्षण का अभियान है। इसमें समाज का हर वर्ग शामिल हो रहा है। उन्होंने डॉ. लियो कार्नेलियो से भी इस अभियान में भागीदारी करने का अनुरोध किया। डॉ. लियो कार्नेलियो कहा कि नदी और पर्यावरण को बचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान है और वे इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. कार्नेलियो को 27 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिये भी आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रभु ईशु का संदेश मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रभु ईशु के मार्ग पर चलकर परिवार, प्रदेश, देश औऱ दुनिया में शांति और सद् भाव कायम किया जा सकता है। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वायपेयी को जन्म दिन की बधाई
Next articleहर वार्ड में नागरिक सभाएँ होंगी, विकास योजनाओं की समीक्षा होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here